Type Here to Get Search Results !

चमत्कारी दूध के कमाल

0

चमत्कारी  दूध के कमाल
चमत्कारी दूध के कमाल
वैसे तो सभी जानते हैं कि दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं लेकिन स्वास्थ्य बनाने के साथ ही दूध किस्मत चमकाने का काम भी करता है। यहां जानिए शास्त्रों के अनुसार बताए गए दूध से जुड़े कुछ खास परंपरागत उपाय 

यदि कोई व्यक्ति पैसों की जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहा है तो उसे प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में या सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर्मों से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद घर से कच्चा दूध लेकर किसी शिव मंदिर जाएं। मंदिर में शिवलिंग पर जल, दूध, पुष्प, अक्षत आदि पूजन सामग्री अर्पित करें और प्रार्थना करें। इस उपाय से पैसों की समस्या दूर हो जाती हैं। *यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन पीपल के वृक्ष की जड़ में कच्चा दूध और जल अर्पित करता है तो उसे सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि पीपल के वृक्ष सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसी वजह से जो भी व्यक्ति पीपल में कच्चा दूध और अर्पित करता है उसकी सभी समस्याएं दूर हो जाती है। दूध और जल अर्पित करने के बाद पीपल की परिक्रमा भी करना चाहिए। *शास्त्रों के अनुसार हमारे मृत पूर्वजों और परिवारजनों को पितृ देवता माना जाता है। पितृ देवता की कृपा के बिना किसी भी व्यक्ति को सुख प्राप्त नहीं हो सकता है। पितृ की तृप्ति के लिए व्यक्ति को हर माह अमावस से पहले आने वाली चौदस के दिन बरगद के पेड़ या पीपल के पेड़ को दूध अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से पितृ देवताओं की कृपा प्राप्त हो जाती है। यदि आप एक साथ कई परेशानियों से ग्रस्त हैं तथा कई प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है तो अपने घर के पास स्थित किसी कुएं में या अन्य किसी जल स्रोत में कच्चा दूध डालने से शीघ्र लाभ प्राप्त होता है। यह एक टोटका है और इससे निश्चित ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। *शास्त्रों के अनुसार गाय के शरीर में तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं का निवास होता है। गाय ऑक्सीजन ग्रहण करके ऑक्सीजन ही छोड़ती है। गाय का मूत्र, गोबर, दूध, आदि सभी कई प्रकार की बीमारियों का नाश करने वाले होते हैं। गाय के दूध के सेवन से मोटापे की समस्या नहीं होती है। संभव हो तो एक गाय घर में रखने से दरिद्रता नहीं आती। किसी स्त्री का बार-बार गर्भपात हो जाता हो तो उसे नियमित रूप से गाय के दूध एवं चावल से बनी खीर का सेवन करना चाहिए। यह उपाय बहुत ही उपयोगी होती है। इससे गर्भपात का भय नहीं काफी हद तक दूर हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments